रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC 10+2 अंडरग्रेजुएट लेवल (CEN 07/2025) की CBT-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 मई 2026 से जारी कर दिया है। यह भर्ती Commercial cum Ticket Clerk, Junior Clerk cum Typist, Accounts Clerk cum Typist और Trains Clerk के कुल 3,058 पदों के लिए है। इस भर्ती के लिए 63 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
CBT-1 परीक्षा 7, 8, 9 मई 2026 और उसके बाद 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी और प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) है। उम्मीदवारों को अपनी सही शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम एडमिट कार्ड में ज़रूर देख लेनी चाहिए।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट या rrb.digialm.com पर जाएं
- “NTPC Undergraduate Admit Card CEN 07/2025” लिंक पर क्लिक करें
- अपना Registration Number और Date of Birth (DD/MM/YYYY) डालें
- कैप्चा कोड भरें और Submit पर क्लिक करें
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे PDF में डाउनलोड करें
- 2-3 प्रिंटआउट निकाल कर रख लें
अगर पासवर्ड भूल गए हैं तो लॉगिन पेज पर “Forgot Password” पर क्लिक करके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल से रीसेट कर सकते हैं। Registration Number भूल गए हैं तो रजिस्टर्ड मोबाइल, ईमेल या DOB डालकर निकाल सकते हैं। यह नंबर आवेदन के समय ईमेल पर भी भेजा गया था।
एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा से जुड़े निर्देश लिखे होंगे। डाउनलोड करते ही सभी जानकारी ध्यान से चेक करें। अगर नाम, फोटो या किसी अन्य जानकारी में गलती दिखे तो तुरंत अपने क्षेत्रीय RRB के हेल्पडेस्क से संपर्क करें। परीक्षा के दिन तक इंतज़ार न करें।
परीक्षा के दिन क्या ले जाना है
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट (बिना प्रिंटआउट के प्रवेश नहीं मिलेगा)
- वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर ID, PAN कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो (2 कॉपी)
क्या नहीं ले जाना है
मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, बैग, नोट्स, किताबें, ज्वेलरी और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त मना है। साधारण कपड़े पहनकर जाएं, मेटल बटन या हुड वाले कपड़ों से बचें।
ध्यान रखने वाली बातें
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से 60 से 90 मिनट पहले पहुंचें क्योंकि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (आधार आधारित) अनिवार्य है और इसमें समय लगता है। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान सिर्फ इनविजिलेटर द्वारा दी गई रफ शीट का इस्तेमाल करें और परीक्षा खत्म होने पर वापस जमा करें।
आवेदन शुल्क रिफंड
जो उम्मीदवार CBT-1 परीक्षा में शामिल होते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क का रिफंड मिलेगा। General/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 और अन्य वर्ग (SC/ST/PH/महिला) के उम्मीदवारों को ₹250 बैंक खाते में वापस किए जाएंगे।
सभी अपडेट के लिए अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट और rrb.digialm.com पर नज़र रखें।